फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The autopsy did not reveal death

पोस्टमार्टम में नहीं हुआ मौत का खुलासा

Sat, 17 Oct 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Sat, 17 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन

हाइवे से दो सौ मीटर दूर नहर में मिले दीपक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए दीपक का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिया है।

विज्ञापन


14 अक्टूबर सोमवार को सुबह नया गांव नहर में वार्ड नंबर छह निवासी दीपक शर्मा पुत्र अशोक शर्मा का शव संदिग्ध हालत में मिला था। मंगलवार को दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था।
विज्ञापन


शव के पास से दीपक की बाइक मिली थी। घटनास्थल को देख पुलिस नशे में मौत का अंदेशा लगा रही थी। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इसलिए बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिया भेजा जायेगा।

मौत के कारणों की पुष्टि के बाद ही कार्यवाही की जाएगी। बृहस्पतिवार को दीपक की मां गीता शर्मा ने दीपक के दो दोस्तों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed