फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teal mess with trespassing at the fair

चैती मेले में अतिक्रमण को लेकर बवाल

Fri, 27 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 27 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teal mess with trespassing at the fair

चैती मेले में अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर दुकानदारों पर पुलिस ने लाठियां भांज दी। इससे करीब आठ दुकानदार चोटिल हो गए और भगदड़ मच गई। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई का मेला प्रबंधक अजय पंडा ने विरोध किया। इस दौरान उनकी तहसीलदार मदन सिंह बिष्ट और चैती मेला थाना प्रभारी अरुण कुमार सैनी से नोकझोंक  हो गई। मेला प्रबंधक ने माइक से मेला बंद करने का ऐलान कर दिया। इस पर दुकानदार दुकानें बंद कर मंदिर के सामने धरने पर बैठ गए। दुकानों के साथ-साथ चैती मंदिर भी बंद कर दिया गया। बाद में एसडीएम और सीओ के समझाने और जब्त सामान वापस करने के आश्वासन पर देर शाम मेला चालू हो गया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे चैती मेले में तहसीलदार मदन सिंह बिष्ट और चैती मेला थाना प्रभारी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गई नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। टीम ने कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। इस दौरान जोर जबरदस्ती करने पर कई दुकानदारों का सामान भी नष्ट हो गया। पुलिस कर्मियों का रवैया देख दुकानदारों का पारा चढ़ गया। उन्होंने हंगामा शुरु कर दिया। इस पर पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इससे व्यापारियों और मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का मेला प्रबंधक अजय पंडा ने विरोध किया। लेकिन तहसीलदार व मेला थाना प्रभारी के अड़े रहने पर प्रबंधक ने माइक से मेला बंद करने का ऐलान कर दिया। इससे मेले में दुकानों सहित मंदिर भी बंद हो गया। विरोध बढ़ता देख टीम जब्त सामान लेकर लौट गई। उधर दुकानदार मेला प्रबंधक के नेतृत्व में मुख्य मंदिर का गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। इस बीच कुछ दुकानदारों ने सड़क पर मेजें लगाकर मेले का रास्ता भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

मेले में बवाल की सूचना एसएसआई, एसआई पीडी जोशी, नगर निगम के सफाई निरीक्षक हेम जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ऐसे में एक बार पुलिस और दुकानदारों में सीधा टकराव होता दिखाई दिया। तभी मेला प्रबंधक अजय पंडा ने मौके पर पहुंच गुस्साए दुकानदारों से शांत रहने को कहा। विरोध जताने पर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। दुकानदारों के मारने-मरने पर उतारू होता देख नगर निगम की टीम खिसक ली। मेला प्रबंधक जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। जिस पर सारे दुकानदारों ने पुलिस टीम को खदेड़ दिया। एसएसआई अरुण कुमार ने उच्चाधिकारियों को फोन कर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजने की मांग की। करीब पौन घंटे बाद एसडीएम पीएस राणा, सीओ प्रकाश चंद्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद कोतवाल वीके जेठा, मेला थाना प्रभारी अरुण कुमार सैनी, आईटीआई थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी, एसआई अशोक कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों ने एसडीएम राणा को पुलिस व नगर निगम की कार्रवाई से अवगत कराया। मेला प्रबंधक अजय पंडा से वार्ता के बाद एसडीएम ने टीम द्वारा जब्त किया गया सामान दुकानों पर ही वापस कराने और मेला पूर्व की भांति सुचारू रहने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेता विनोद वात्सल्य ने भी मेला प्रबंधक को समझाया। बाद में दुकानदारों ने दुकानें खोल दी और देर शाम तक मेले की रौनक लौट आयी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed