फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students drawn safely from the clutches of kidnappers

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल छूटा छात्र

Sun, 07 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 07 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students drawn safely from the clutches of kidnappers

विज्ञापन

पुलिस ने पांच दिन पहले नानकमत्ता से अपहृत छात्र को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के साथ ही फिरौती के रुप में दी पांच लाख में से चार लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली है। एक फरार आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।


शनिवार को पत्रकार वार्ता में एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि कार्तिक घई (15) अपनी मौसी संगीता निवासी सितारगंज के घर में रहकर लालपुर के एक नामी स्कूल में दसवीं का छात्र है। उसके पिता दीपक घई सिंगापुर में एक इंजीनियरिंग कंपनी में काम करते हैं, जबकि मां रश्मि भी वहीं रहती हैं। रश्मि इन दिनों अपने पिता जीतराज निवासी गढ़ीनेगी काशीपुर के घर आई हैं। बीते 2 फरवरी की शाम कार्तिक को नानकमत्ता के एक होटल में बर्थडे पार्टी में बुलाने के बहाने अपहरण कर लिया गया था। उसी रात अपहरणकर्ता ने कार्तिक की मां रश्मि के मोबाइल पर फोन कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए पैसे रखने की जगह अगले दिन बताने को कहा। जिससे परिवार दहशत में आ गया। अपहरणकर्ता ने 3 जनवरी की रात रश्मि को पैसे लेकर ट्रेन से मुरादाबाद आने को कहा। रश्मि के मना करने पर कार से रामपुर दोराहा मुरादाबाद स्थित एक ढाबे के पास बुलाया। काफी इंतजार के बाद अपहरणकर्ता ने पैसे रखा बैग सुनसान जगह में छोड़ने कहा तो रश्मि ने पहले कार्तिक से बात कराने की शर्त रख दी। उसके बाद अपहरणकर्ता ने फिर अगले दिन यानी 4 फरवरी की रात फिरौती की रकम लेकर उसी ढाबे के पास एक रेलवे क्रासिंग पर बुलाया और रात करीब 11 बजे रश्मि ने अपहरणकर्ता के बताई जगह पर पांच लाख की रकम भरा बैग रख दिया। मुंहमांगी रकम नहीं मिलने से अपहरणकर्ता ने फोन पर नाराजगी जताई और 5 फरवरी की रात कार्तिक को हरियावाला चौक कुंडा में छोड़ दिया था। जब तक कार्तिक छूटता पुलिस अपहरणकर्ताओं के गिरेबां तक पहुंच चुकी थी। कार्तिक के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने अपहरण में शामिल अनीस अहमद उर्फ साहिल निवासी ठीकरी भोजपुर मुरादाबाद, हॉल निवासी अली खां मोहल्ला काशीपुर, अरफात अली निवासी अली खां मोहल्ला काशीपुर, रजत मलहोत्रा निवासी गढ़ीनेगी कुंडा और विजय सिंह उर्फ चीता निवासी ग्राम नवलपुर कुंडा को काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया और उनसे फिरौती की चार लाख रुपये की रकम बरामद कर ली गई है। चारों लोगों की अपहरण में लिप्तता की पुष्टि होने के बाद गिरफ्तारी की गई है। साहिल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। फरार आरोपी पुष्पेंद्र सिंह निवासी खानपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद की तलाश की जा रही है। वार्ता में एएसपी पंकज भट्ट, एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय के साथ पूरी टीम, बरामद छात्र कार्तिक और उसके परिजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed