फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   student killed in Bgga 

बग्घा में नवीं के छात्र की हत्या

Sun, 01 Jan 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
student killed in Bgga 
सूरज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बग्घा चौवन गांव की नौसर पट्टी में नवीं के छात्र की धारदार हथियार से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों के आरोप पर पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। सीओ राजेश भट्ट और एसएसआई ने मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन


रविवार सुबह बग्घा चौवन की नौसर पट्टी में तेज सिंह बसेड़ा के परिवार के लोगों ने ट्यूबवेल और नल के बीच पड़े युवक को देखा। परिवारवालों ने इसे शराबी समझ अन्य लोगों को बताया। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने उसकी पहचान सूरज कुमार (17) पुत्र स्व. राम अवध के रूप में की। लोगों ने देखा कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष झनकइया नासिर हुसैन, एसआई जीसी भट्ट आदि टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मृतक के सिर और जांघों पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस को सौंपी तहरीर में मृतक के मामा सड़ासड़िया निवासी नवलकिशोर ने कहा कि रविवार सुबह उसकी बहन श्रीदेवी के अनुसार पड़ोसी गुड्डू ने सूरज की हत्या की है। बताया कि गुड्डू को अपनी पत्नी और सूरज के बीच प्रेम प्रसंग का संदेह था। पुलिस ने नवलकिशोर की तहरीर पर बग्घा चौवन नौसर पट्टी निवासी गुड्डू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की पत्नी, बच्चों और मां से भी पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सूरज के साथ पहले भी मारपीट हुई थी
31 दिसंबर मनाने के लिए सूरज और उसके दोस्त शाम को मुर्गा खरीद कर लाए थे। सूरज करीब आठ बजे अपने दोस्तों से यह कहकर आया कि तुम लोग मुर्गा पकाओ तब तक मैं घर पर होकर आता हूं। वह घर आया और पशुओं को बाहर से गौशाला में बांधा लेकिन उसके बाद वह वापस दोस्तों के पास नहीं पहुंचा। सूरज के दोस्त उसे करीब नौ बजे देखने आए लेकिन वह घर पर नहीं मिला।  थर्टी फर्स्ट के तहत गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गांव के अन्य लोगों के साथ मृतक की मां श्रीदेवी भी चली गई थी जबकि सूरज ने अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम बना रखा था। घर पर उसकी बहन और छोटा भाई थे। 
सूरज जानवरों को गौशाला में बांधने के लिए ही घर में आया था। पशुओं को बांधने के बाद सूरज कहां गया कोई नहीं जानता। परिजनों को सुबह उसकी लाश मिलने की जानकारी मिली। 
गुड्डू और सूरज के परिवार के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ है। गुड्डू ने अपनी पत्नी और सूरज के बीच प्रेम प्रसंग का संदेह जताया था। इस संबंध में ग्राम प्रधान अतीक अहमद सहित गांव के लोग दोनों को कई बार समझा चुके हैं। सूरज राजकीय इंटर कॉलेज बग्घा चौवन में नवीं का छात्र था।

माता, पिता और पत्नी को भी पीटता था गुड्डू
सीओ ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की तो उसकी मां और पत्नी ने बताया कि गुड्डू उनके साथ हमेशा ही मारपीट करता रहता है और अब कहा हैं उन्हें नहीं मालूम। घर के अंदर जगह-जगह की गई पुताई के बारे में पूछने पर कुछ नहीं बताया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही गुड्डू ने अपने पिता की आंगन में ही जमकर पिटाई की थी। पुलिस ने पुताई और मिट्टी के सैंपल भी लिए हैं।


सूरज को दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया है
खटीमा। मृतक सूरज और आरोपी गुड्डू के घर आमने-सामने हैं। खून के धब्बे पड़ोस में रहने वाले गुड्डू के घर तक मिले हैं। गुड्डू के घर से मिल रहे खून के निशान बताते हैं कि सूरज पर पहला वार घर पर अथवा घर के अंदर हुआ है। उसे दौड़ा दौड़ा कर मारा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed