{"_id":"5c0eb66dbdec22416d12d6b7","slug":"stf-caught-four-kg-of-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने चार किलो चरस पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ ने चार किलो चरस पकड़ी
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
charas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एसटीएफ ने रुद्रपुर स्थित एक दुकान से करीब चार किलो चरस बरामद की है। किराए की दुकान में बागेश्वर जिले से चरस की खेप मंगाकर शहर में सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व एसटीएफ को बागेश्वर से रुद्रपुर में चरस सप्लाई होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसटीएफ ने चरस सप्लायरों की सुरागकसी करते हुए रुद्रपुर में चरस सप्लाई करने वाले एक युवक को चिन्हित किया।
विज्ञापन
चरस सप्लायरों की धरपकड़ में जुटी एसटीएफ को सोमवार देर रात रुद्रपुर में चरस की खेप के साथ एक युवक के आने की सूचना मिली। सूचना पर एसटीएफ ने रुद्रपुर स्थित एक दुकान में छापेमारी कर करीब चार किलो चरस बरामद कर ली।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बिलासपुर निवासी एक युवक किराए पर दुकान लेकर चरस का कारोबार कर रहा था। फिलहाल एसटीएफ चरस सप्लायर और विक्रेता की धरपकड़ में जुटी है। माना जा रहा है कि एसटीएफ मंगलवार को चरस कारोबार का बड़ा खुलासा करेगी।