{"_id":"58e9338d4f1c1bbf7a5b4cf5","slug":"sog-dissolution-charge-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी भंग, प्रभारी लाइन हाजिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओजी भंग, प्रभारी लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर, पुलिस
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष मामलों के वर्कआउट के लिए काम करने वाली जिले की एसओजी टीम की कार्यप्रणाली से नाराज एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने टीम को भंग कर दिया है। वहीं एसओजी के प्रभारी विकास कुमार को लापरवाही पर लाइनहाजिर कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि जिले में नई एसओजी टीम का गठन शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
बड़े मामलों की विवेचना के लिए काम करने वाली एसओजी टीम में जिले के तेजतर्रार पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाती है। वर्तमान में एसओजी टीम विकास कुमार की अगुवाई में कामकाज देख रही थी। शनिवार को एसएसपी दाते ने एसओजी के कामकाज की समीक्षा की तो कई मामले लंबित पाए गए। बताया गया कि एसओजी टीम में शामिल पुलिसकर्मी शनिवार को क्राइम बैठक में भी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
इस पर एसएसपी ने एसओजी प्रभारी को तलब किया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। समीक्षा में पाया गया कि कई मामलों में एसओजी ने कार्रवाई नहीं की और कुछ में गलत कार्रवाई की थी। इससे नाराज एसएसपी ने एसओजी टीम को भंग कर दिया। वहीं एसओजी प्रभारी विकास कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने पर लाइनहाजिर कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि जिले में एसओजी का काम पिछले कुछ समय से संतोषजनक नहीं था, जल्द ही नई टीम का गठन किया जाएगा। एसओजी टीम के कार्यों की मॉनीटरिंग वह खुद करेंगे।
विज्ञापन