फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SIT will go to UP and Bihar for investigation

जांच के लिए यूपी और बिहार जाएगी एसआईटी

Sun, 19 Nov 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sun, 19 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
टीडीसी में हुए 16 करोड़ रुपये के गेहूं बीज घोटाले के मामले में एसआईटी ने जांच में तेजी ला दी है। पंतनगर के हल्दी मुख्यालय में दस्तावेज खंगालने के बाद अब टीमें यूपी और बिहार जाएंगी। टीमें बेचे गए गेहूं का स्टॉक जांचेंगी।
विज्ञापन


इधर, पत्राचार के बाद भी एसआईटी को टीडीसी के देहरादून मुख्यालय से दस्तावेज नहीं मिल सके हैं। कुछ दिन में एसआईटी देहरादून से दस्तावेज भी कब्जे में लेगी। माना जा रहा है कि उसके बाद एसआईटी चार्जशीट भी दाखिल कर देगी।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ माह पहले टीडीसी में 16 करोड़ रुपये के बीज घोटाले के मामले में दस अधिकारी-कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इनमें से एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि दो आरोपी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। टीडीसी में हुए बीज घोटाले के बाद से ही आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी, कर्मचारियों को वेतन देने के भी लाले पड़े हैं। एसआईटी की जांच में सामने आया कि किसानों के बजाए गेहूं के बीज को सीधे स्टॉकिस्ट को दे दिया गया। बेहद सस्ते दामों पर यूपी और बिहार मेें बीज बेचा गया। अब तक दस्तावेजों की अधिकांश जांच पूरी हो चुकी है।


हालांकि टीडीसी के देहरादून मुख्यालय से कईं बार लिखित में पत्र देने के बावजूद दस्तावेज मुहैया नहीं कराए जा सके हैं। एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कुछ दस्तावेज दून से मिलने बाकी हैं। साथ ही दो टीमें बिहार और यूपी जाकर बीज का स्टॉक जांचेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed