{"_id":"2b2cd856e7f77740aa70cd73c68ce6de","slug":"shubham-murder-revelations-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभम हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रदर्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुभम हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला बाजपुर (ऊधमसिंहनगर)।
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खटीमा में दो महीने पहले हुए शुभम हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से आक्रोशित अग्रवाल समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को अग्रवाल समाज के दर्जनों लोग जुलूस की शक्ल में एसडीएम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने धरना देकर उप जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम के पेशकार एसके बुडलाकोटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि दो महीनेे पहले शुभम अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये के चलते हत्यारों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो मामले को प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा।
इस मौके पर सत्यवान गर्ग, दर्शन लाल गोयल, वेद भारती, जयराम सिंघल, विरेंद्र सिंघल, विकास गोयल, चंद्र प्रकाश मित्तल, साहिल, शकुन मित्तल, राम मेहर, भारत भूषण, विपिन गर्ग, योगेश गोयल, रजविंदर गुप्ता मौजूद थे।