फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shot wife in daughter's marriage Ganesh Poojan

बेटी की शादी के गणेश पूजन में पत्नी पर चलाई गोली, पुरोहित को लगी

Tue, 28 Nov 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज। Updated Tue, 28 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shot wife in daughter's marriage Ganesh Poojan
गोली लगने से घायल पुरोहित बालकृष्ण तिवारी। - फोटो : amar ujala

एक पिता बेटी के हाथ पीले करने के लिए क्या-क्या जतन नहीं करता लेकिन सितारगंज में एक पिता ही बेटी के विवाह में विघ्नकर्ता बन बैठा। कुछ सालों से परिवार से अलग रहा बाप, बेटी के एक दिसंबर को होने वाले विवाह की रस्म शुरू करने के लिए सोमवार को आयोजित गणेश पूजन में वहां आ धमका और उसने पत्नी पर तमंचे से गोली चला दी। पत्नी तो बच गई, लेकिन गोली पुरोहित के जबड़े में जा लगी। गंभीर रूप से घायल पुरोहित को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। एसपी और एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और फरार आरोपी को पकड़ने के मातहतों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नगर के वार्ड संख्या दो में रहने वाली सरस्वती देवी की बड़ी बेटी मंजू बसनाल का विवाह एक दिसंबर को होना है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे सरस्वती विवाह की रस्म के अनुरूप गणेश पूजन करा रही थीं। हाथीखाना मोहल्ला निवासी राज्य आंदोलनकारी पुरोहित बालकृष्ण तिवारी (65) पूजन कराने पहुंचे। इसी बीच सरस्वती का पति चंदन बसनाल 32 बोर का तमंचा लेकर पहुंचा और पत्नी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली सरस्वती के बजाय पुरोहित बालकृष्ण तिवारी के बाएं जबड़े में जा लगी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घायल पुरोहित को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देवेंद्र पिंचा और एसडीएम विनोद कुमार के मौके पर पहुंचने तक आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


चंदन बसनाल दि किसान सहकारी चीनी मिल में तौल बाबू था। नौ अक्तूबर 2015 को उसने पद से इस्तीफा दे दिया था। घरेलू विवाद के चलते तीन साल से वह सरस्वती और चारों बच्चों से अलग रहता था। सरस्वती ने बताया कि चंदन ने कई बार उसके साथ मारपीट की और एक बार तो दरांती से गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed