{"_id":"58fe47254f1c1b4766c0c919","slug":"sex-racket-busted-in-shaktifarm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिफार्म में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक्तिफार्म में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म बाजार में एक महिला के घर पर पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। टीम ने देह व्यापार में एक महिला, एक युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके से अश्लील सामग्री भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
रविवार शाम पुलिस को शक्तिफार्म वार्ड दो में एक घर पर वैश्यावृत्ति की सूचना मिली। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घर पर छापा मारा। घर में एक युवती के साथ दो युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले। वहां अश्लील सामग्री भी मिली। पुलिस गृह स्वामिनी समेत चारों को कोतवाली ले आयी। पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने अपना नाम नकुलिया चौराहा सितारगंज निवासी राकेश कुमार पुत्र भगवान और नरेंद्र बिष्ट पुत्र राजेंद्र बिष्ट बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला विनीता, राकेश व नरेंद्र के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को आरोपी महिला व दोनों युवकों के साथ ही विक्टिम के रूप में पीड़ित युवती को खटीमा कोर्ट में पेश किया। टीम में शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज केजी मठपाल, सिडकुल चैकी इंचार्ज मोहन पांडे, एसआई हिमानी चौधरी, हरीश गिरी, कमल नाथ, सुरेश नेगी थे।
विज्ञापन