फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   sex Racket busted in hotel

सैक्स रैकेट पकड़ा, होटल स्वामी के पुत्र समेत छह गिरफ्तार

Tue, 31 Jul 2018 12:01 AM IST
कुंदन श्ााह अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
कुंदन श्ााह अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Tue, 31 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
sex Racket busted in hotel
racket - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
               
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर वहां से सैक्स रैकेट की संचालिका समेत दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल स्वामी के पुत्र और दो ग्राहकों को भी मौके पर धर दबोचा।
सोमवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि आवास-विकास कालोनी स्थित होटल मधुवन में सैक्स रैकेट चल रहा है। सीओ राजेश भट्ट के नेतृत्व में एसएसआई बीके बिष्ट, एसआई दिनेश बल्लभ, एसएस बिष्ट, संदीप पिलख्वाल आदि ने महिला पुलिस कर्मियों को साथ लेकर होटल में दबिश दी। टीम ने एक कमरे से दो युवतियों और ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) निवासी नईम को संदिग्ध परिस्थितियों में धर दबोचा। पकड़ी गई एक महिला कोलकाता की है। जो कुछ समय से दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में रहती है। जबकि उसके साथ धरी गई महिला काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र की है। पुलिस ने होटल स्वामी के पुत्र लवीश जैन और उसके सहयोगी मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने होटल के दोनों कमरों में अपना ताला लगा दिया है। पूछताछ में कोलकाता निवासी महिला ने बताया कि वह लंबे समय से देह व्यापार के धंधे से जुड़ी है। आईटीआई थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गिरोह की संचालिका है। पुलिस ने गिरोह की सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई बीके बिष्ट की ओर से कोतवाली में तीन महिलाओं समेत सभी छह लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले की विवेचना कोतवाल चंचल शर्मा द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

             

दो दिन से काशीपुर में डेरा जमाए थी कॉल गर्ल              
काशीपुर। देह व्यापार अधिनियम में पकड़ी गई कोलकाता निवासी कॉल गर्ल पिछले दो दिनों से क्षेत्र में डेरा डाले हुए थी। उसने बताया कि इस दौरान वह तीन ग्राहकों से मिल चुकी है। उसके साथ पकड़ी गई दूसरी युवती भी दो दिनों से उसके साथ ही है। बुकिंग कराने में गिरोह की संचालिका व होटल कर्मी की मुख्य भूमिका रहती है। गिरफ्तार किए गए होटल कर्मी के मोबाइल में भी तमाम युवतियों और महिलाओं के फोटो पाए गए। उसके मोबाइल में कई नामी लोगों के नंबर भी फीड हैं।              
विज्ञापन
विज्ञापन

          
छापेमारी के दौरान होटल में पकड़ा गया प्रेमी युगल              
काशीपुर। पुलिस के छापे के दौरान होटल में पकड़े गए प्रेमी युगल के परिचय पत्र वहां जमा होना पाए गए। पुलिस पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि सैक्स रैकेट गिरोह से इस प्रेमी युगल का कोई संबंध नहीं है। दोनों एकांत में मिलने के लिए होटल में आए थे। पुलिस ने दोनों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। बाद में पुलिस ने परिजनों को कोतवाली बुलाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।              
         
पहले भी चर्चा में रहा है होटल मधुवन              
काशीपुर। आवास विकास मोड़ स्थित जिस होटल से पुलिस ने सैक्स रैकेट पकड़ा है, वह होटल पूर्व में इस तरह के कृत्यों के लिए चर्चा में रहा है। पहले भी छापेमारी के दौरान पुलिस कई जोड़ो को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ चुकी है। उधर, इस बात की भी चर्चा रही कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ जोड़े वहां से भागने में सफल रहे।              
      
आज स्पेशल छुट्टी ली है, बोलो कहां मिलना है...            
काशीपुर। पुलिस की छापेमार कार्रवाई के बाद पुलिस ने हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। उनके मोबाइलों पर ग्राहकों की कॉल्स आने लगी। अधिकांश कॉल्स महिला दरोगाओं ने ही अटेंड की। कॉल करने वाले एक ग्राहक का कहना था कि मौज मस्ती के लिए उसने आज स्पेशल छुट्टी ली है, बोलो कहा मिलना है। इस पर महिला दरोगा ने उसे एमपी चौक आने को कहा। दस मिनट पर वह एमपी चौक पहुंच गया और पुलिस की रणनीति का शिकार हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।              

         
सैक्स रैकेट की सूचना पर आवास-विकास मोड़ स्थित मधुवन होटल से तीन महिलाओं व तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिलाओं के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक वीडियो मिली हैं। इस मामले में होटल स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।              
-राजेश भट्ट, सीओ काशीपुर।               
        
        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed