फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sensation with fear of fake rice

नकली चावल की आशंका से सनसनी

Sun, 11 Jun 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 11 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sensation with fear of fake rice
चावल जलाते व्‍यापार मंडल अध्‍यक्ष्‍ा - फोटो : अमर उजाला

एक परिवार में जब लोग खाना खाने लगे तो चावल का स्वाद कुछ बदला-बदला लगा। परिजनों ने पके चावल को मुठ्ठी में दबाया तो वह गेंद जैसा बन गया और जमीन पर पटकने से बिखरा नहीं बल्कि गेंद की तरह उछल गया। इससे परिजनों को चावल के नकली होने का संदेह हुआ। खबर फैलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। चावल के नकली होने की एसडीएम को सूचना दी। चावल किसी ब्रांडेड कंपनी के पैकिंग में है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक संदिग्ध चावल का सैंपल नहीं भरा गया।

विज्ञापन


शनिवार को घासमंडी निवासी सीताराम वर्मा का परिवार खाना खाने को बैठा तो चावल खाते समय सीताराम वर्मा को स्वाद अजीब लगा। उन्होंने पत्नी राधा वर्मा को बताया और पकाए हुए चावल को मुठ्ठी में दबा तक देखा तो चावल गेंद जैसा बन गया। जमीन पर पटकने पर वह फटने के बजाए गेंद की उछाल मारने लगा। यह देख उनको चावल के नकली होने की आशंका हुई। उन्होंने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा को इसकी जानकारी दी। इस पर दीपक वर्मा सहित कई लोग सीताराम के घर पहुंचे। लोगों ने चावल को गैस पर जलाने का प्रयास किया, लेकिन चावल नहीं पिघला। 
विज्ञापन


इस पर सभी ने चावल को नकली बताया। सीताराम वर्मा ने बताया कि वह तीन साल से इसी ब्रांड कंपनी के चावल खा रहे हैं, लेकिन अब उन्हें इसका स्वाद बदला-बदला लग रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य भी हल्का लग रहा है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा ने एसडीएम को फोन से सूचना दी है। समाचार लिखने तक चावल का सैंपल लेने कोई अधिकारी नहीं आया है। इससे लोगों ने रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली चावल मिलने की सूचना पर खाद्य निरीक्षक रुद्रपुर को सीताराम से चावल का सैंपल लेने का निर्देश दिया है। सैंपल फेल होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- दयानंद सरस्वती, एसडीएम  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed