{"_id":"594ac0314f1c1be3658b467c","slug":"running-car-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में आग लगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार में आग लगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
जली कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया पीलीभीत से रुद्रपुर जा रही कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। कार में रखे एक लाख रुपये को बचाने के चक्कर में रुद्रपुर छात्रसंघ के उपसचिव जसप्रीत सिंह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
ग्राम बालपुर अमरिया पीलीभीत निवासी सलविंदर सिंह पुत्र सेवा सिंह ने बताया कि वह अपनी कार की किश्त जमा करने कार (यूके06ए6475) से रुद्रपुर जा रहे थे। साथ में उनका मौसेरा भाई रुद्रपुर छात्रसंघ उपसचिव जसप्रीत सिंह भी था। बताया कि आदित्य चौक के पास जाम देखकर वह लोग वाया सौनेरा बड़ौरा होते हुए रुद्रपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
ग्राम बड़ौरा के पास शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। उन्होंने कार रोककर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस बीच कार में किश्त जमा करवाने के लिए रखे एक लाख रुपये की नकदी का बैग निकालने के प्रयास में जसप्रीत बुरी तुरह झ़ुलस गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से कार, उसमें रखी नकदी और रखा सामान जल गया। जसप्रीत को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली में दी है।