फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ruckus on breaking religious place

धार्मिक स्थल तोड़ने पर हंगामा

Sun, 02 Jul 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 02 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on breaking religious place
पुलिस से नोंक झोक करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

चैती चौराहा-दढ़ियाल मार्ग तक श्यामपुरम नहर किनारे सड़क जाती है। इसी नहर किनारे की सड़क पर खड़कपुर देवीपुरा में एक धार्मिक स्थल है। प्रशासन ने इस धार्मिक स्थल को गिरा कर नहर में डाल दिया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने इसी मार्ग पर जाम लगा कर जमकर हंगामा किया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के साथ लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सीओ राजेश भट्ट ने मौके पर जाकर लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


- खड़कपुर खोखराताल मार्ग पर जमा लगाया
- पुलिस से तीखी नोकझोंक


शनिवार को राजस्व कर्मियों ने पुलिस के साथ खड़कपुर देवीपुरा के सामने नहर किनारे स्थित एक धार्मिक स्थल को गिराकर नहर में डाल दिया। पास में स्थित एक धार्मिक चबूतरा को ध्वस्त कर दिया। उस समय वहां ग्रामीण मौजूद नहीं थे। बिना किसी विरोध के राजस्व कर्मी वापस लौट गए। शाम होते होते धार्मिक स्थल गिराने की खबर आसपास फैल गई। खड़कपुर के लोगों समेत कई ग्राम प्रधान, धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। पुलिस, प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। रास्ते पर जाम लगाने की सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने पुलिस के साथ पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया तो बड़ी संख्या में जमा महिला, पुरुषों ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर कहा कि 15 फुट ऊंचा धार्मिक स्थल गिराकर नहर के गंदे पानी में डाल कर भावनाओं को आहत किया गया है।
विज्ञापन


 चौहान ने कहा कि प्रशासन अवैध बने स्थलों को गिरा रही है। बड़ी संख्या में जमा हो चुके ग्राम प्रधानों ने कहा कि अगर धार्मिक स्थल को गिराना जरूरी था तो ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों को विश्वास में लिया जाता। महिलाएं अधिक आक्रोशित थी। इसी दौरान महिलाओं की धार्मिक स्थल के अवशेष नहर में डालने को लेकर पुलिस से तीखी झड़प हुई। कई लोग पुलिस से धार्मिक स्थल उसी स्थान पर दोबारा बनाने की मांग करने लगे। बाद में सीओ राजेश भट्ट ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed