{"_id":"5751d1604f1c1bd6491094aa","slug":"roadways-bus-in-front-of-the-tin-roofs-of-two-stores-katin","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस अड्डे के सामने दो दुकानों की टीन छतें काटीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस अड्डे के सामने दो दुकानों की टीन छतें काटीं
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में क्राइम पुलिस की कंट्रोल से बाहर हो चुका है। काशीपुर में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में चोरी के प्रयास के बाद रुद्रपुर में भी नैनीताल हाईवे रोड पर चोरों ने टीन की छत तोड़कर दो दुकानों से हजारों रुपये का माल समेट लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी जुटाई।
किच्छा निवासी अजय गुप्ता की नैनीताल रोड पर रोडवेज के सामने अमन कंफेक्शन के नाम से दुकान है। इसी के बगल में ही किच्छा निवासी शिवम की बत्रा टेलीकॉम की दुकान है। शुक्रवार को दोनों जब दुकान पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ितों ने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा को बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएसआई विनोद फर्त्याल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित अजय गुप्ता ने बताया कि चोर उनकी दुकान के गल्ले से 3 हजार रुपये की नकदी, 15 सौ रुपये के सिक्के, करीब 10 हजार रुपये की कीमत के सिगरेट की डिब्बे चोरी कर ले गए। दूसरे पीड़ित शिवम ने बताया कि चोर उसकी दुकान से आठ मोबाइल की चिप, पांच पैन ड्राइव, 6 हजार रुपए की कीमत के चार नए मोबाइल, दो फ्लैक्सी रिचार्ज कराने के मोबाइल समेत गल्ले से करीब 35 सौ की नकदी चुरा कर ले गए। पीड़ितों की सूचना पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
पहले भी हुई हैं नैनीताल रोड की दुकानों में चोरियां
रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी रोड पर इंदरजीत सिंह की दुकान की टीन छत तोड़कर चोर करीब 15 से 20 लाख रुपये की कीमत के नए मोबाइल ले गए थे। इसके अलावा जिस बत्रा टेलीकॉम की दुकान में चोरी हुई है वहां पहले भी दो बार चोर चोरी कर चुके हैं। चोर दो बार अंग्रेजी शराब के ठेके से भी लाखों का माल चोरी कर ले गए। चोरी की इतनी घटना होने के बाद भी पुलिस अब तक इन चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
...
बिना आंदोलन नहीं होगा काम : बेहड़
रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ चोरियों की घटना से खासे नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में पुलिस नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पुलिस की सुस्ती से चोर बेखौफ हो गए हैं। चोरियों की घटना में एक गिरोह का हाथ है। कई बार लोग बता भी चुके हैं लेकिन पुलिस बताने के बाद भी काम नहीं कर रही। उन्होंने एक बार फिर कहा कि सीओ और कोतवाल की सुस्ती से लोगों की खून पसीने की कमाई चोर चोरी कर ले जा रहे है। उन्होंने कहा कि यदि अब कोई कदम पुलिस नहीं उठाती है तो वह आंदोलन करेंगे।
....
गांधी पार्क में रहता है नशेड़ियों का जमावड़ा
रुद्रपुर। दुकानदारों ने कहा कि दुकानों के पीछे ही गांधी पार्क है। दुकान की दीवार से पेड़ सटे हुए है। दिन रात जुआरी और नशेड़ियों का जमावड़ा वहां लगा रहता है। पेड़ के सहारे चोर दुकान की छत पर चढ़ रहे हैं और टीन की छत को तोड़कर दुकान में चोरी को अंजाम दे रहे हैं। कई बार पुलिस को इस संबंध में सूचना दी जा चुकी है। लेकिन पुलिस ने आज तक जुआरियों और नशेड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
....
चोरों ने जमकर पी कोल्ड ड्रिंक
रुद्रपुर। दो दुकानों में चोरों ने तसल्ली से चोरी की। बताया जाता है कि चोरों ने अमन कंफेक्शन में चोरी के दौरान दुकान में रखी कोल्ड ड्रिंक और पानी की कई बोतलें भी पीं। गुटके खाए और जमकर सिगरेट फूंकी। इसके बाद दोबारा छत के रास्ते ही फरार हो गए। नैनीताल रोड पर चोरी की घटनाएं एक जैसी होने के चलते साफ है कि चोरी के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है।
.....
डीआईजी के डेढ़ घंटा चार्ज करने के बाद भी नहीं आया करंट
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को डेढ़ घंटे पुलिस अधिकारियों को सजग और काम के प्रति सतर्क रहने का पाठ पढ़ा गए डीआईजी पीएस सैलाल की सीख भी पुलिस अधिकारियों को चार्ज नहीं कर पाई। डीआईजी के जाते ही पुलिस अधिकारी अपना काम भूल गए। नतीजा चोरों के गिरोह ने दो चोरी कर पुलिस को आइना दिखा दिया। जिले में हो रही ताबड़तोड़ चोरी के बाद भी आखिर पुलिस गश्त क्यों नहीं हो रही है यह हैरानी की बात है। रोडवेज बस अड्डे जैसी जगहों पर पुलिस की गश्त नहीं होना चिंता का विषय है।
।