फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Putting the brakes on the election of the Trade Board

व्यापार मंडल के चुनाव पर लगा ब्रेक

Fri, 05 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Putting the brakes on the election of the Trade Board
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के 7 अगस्त को होने वाले चुनाव फिलहाल स्थगित हो गया है। महामंत्री पद पर एक नामांकन खारिज करने के खिलाफ एक दावेदार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद ही चुनाव कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


उपनिबंधक ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल को मामले के निस्तारण तक चुनाव स्थगित करने का नोटिस भेजा है। चुनाव स्थगित होने की सूचना से जीत दर्ज करने के लिए ताकत झोंक रहे दावेदारों में खलबली मची है।  दरअसल प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव की 23 जुलाई को हुई नामांकन प्रक्रिया में महामंत्री पद के दावेदार फिरोज अंसारी का पर्चा उम्र कम होने की वजह से चुनाव अधिकारियों ने खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने महामंत्री पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए निर्धारित उम्र 30 साल बताई थी, लेकिन फिरोज की उम्र 27 साल थी। नामांकन खारिज करने के खिलाफ फिरोज ने हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। फिरोज के अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल की संस्था प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल समिति शंकर ट्रेडर्स कारखाना बाजार हल्द्वानी के नाम से रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हल्द्वानी और काशीपुर की नियमावली अलग-अलग है। कोर्ट ने फिरोज की आपत्तियां निस्तारित होने के बाद ही चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद फर्म सोसायइटीज एवं चिट्स कार्यालय के उप निबंधक ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल समिति को नोटिस जारी कर प्रत्यावेदन के निस्तारण कर चुनाव स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं।  इसकी कापी एसडीएम काशीपुर को भी भेजी गई है। नोटिस में फिरोज के प्रत्यावेदन के संबंध में संस्था से जवाब भी मांगा गया है। उधर चुनाव स्थगित होने से विभिन्न पदों पर मैदान में उतरे दावेदारों में हड़कंप मचा है।



तय तिथि पर होगा चुनाव: अनिल

व्यापार मंडल चुनाव वाली खबर का जोड़
काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल अग्रवाल ने कहा है कि चुनाव स्थगित नहीं होगा। रजिस्ट्रार को चुनाव स्थगित करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने गलत आदेश जारी किया है। चुनाव तय तिथि पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed