{"_id":"7b775c9e456d455ff83381e53ec25448","slug":"pradhan-and-besieged-husband-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और पति को घेरकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान और पति को घेरकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
ग्रामसभा चांदा की ग्राम प्रधान पूजा दत्ता नेत्रहीन पति के साथ सोमवा को एसडीएम ऋचा सिंह से मिलीं और ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पूजा दत्ता ने एसडीएम को बताया कि बीते रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह स्कूटी से पति हरमनप्रीत को लेकर घर चांदा जा रही थीं। आरोप है कि मार्ग में सरकारी ट्यूबवेल के पास लाठी, डंडों लैस दर्जनों लोगों ने उन्हें रोका और उनके पति से मारपीट की। यही नहीं हमलावरों ने उनके पति को जबरन इनोवा में डालकर कहीं ले जाने का प्रयास भी किया। उनके विरोध करने पर हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। बाद में उनकी स्कूटी, मोबाइल, नगदी सहित सोने की चेन छीन ली। हमलावरों ने उसके पति के स्वामित्व वाले चार एकड़ में लगी गन्ने की फसल में स्प्रे कर उसमें तारबाड़ भी लगा दी। मारपीट से घायल अपने पति को लेकर वह कोतवाली पहुंचीं तो वहां पर कोई सक्षम अधिकारी नहीं मिले। उच्चाधिकारियों से संपर्क करने पर एक दरोगा मौके पर पूछताछ तक ही सीमित रहे। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया, लेकिन रिपोर्ट दूसरे दिन तक दर्ज नहीं हो सकी। एसडीएम ऋचा सिंह ने ग्राम प्रधान को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने सीओ को निर्देशित कर मामले की जांच पड़ताल कर मारपीट के मामले की जांच करने को कहा।
विज्ञापन