फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police recorded burglary robbery report

पुलिस ने चोरी में दर्ज की डकैती की रिपोर्ट

Thu, 16 Jul 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा। Updated Thu, 16 Jul 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

यूपी के सीमावर्ती हल्दी घेरा गांव में स्वयं को पुलिस वाला बताकर डकैतों ने दो घरों से 55 हजार रुपये सहित लाखों के जेवरात लूट लिए।

विज्ञापन


हथियारों और लाठी डंडों से लैस 12 से अधिक डकैतों ने दो परिवारों को तमंचों की नोंक पर बंधक बनाया। इनमें से दो डकैतों ने मुंह पर कपड़ा बांधा था जबकि अन्य के चेहरे खुले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घरों का मौका मुआयना किया लेकिन डकैती की घटना को चोरी में दर्ज किया।

सत्रहमील पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव हल्दी घेरा गांव में सोमवार की रात करीब 10 बजे 12 से अधिक डकैत घुस आए। डकैतों ने खुद को पुलिस वाले बताकर पूछताछ के लिए सरवन सिंह और जसपाल सिंह के घर के दरवाजे खुलवाए। स्वयं को पुलिस बताने पर परिजनों ने दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन


दरवाजा खुलते ही अंदर घुसे डकैतों ने हथियारों की नोंक पर सभी परिजनों को एक कमरे में ले जाकर बंधक बना दिया और घर में जमकर लूटपाट की। डकैतों ने सरवन सिंह के घर से 35 हजार, जसपाल सिंह के घर से 29 हजार रुपये सहित कान के चार झुमके, छह अंगुठियों समेत गले के हार आदि करीब चार लाख से अधिक के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डकैतों के जाने के बाद बमुश्किल घर के लोग छूटे और शोर मचाया लेकिन तब तक डकैत वहां से जा चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। घर में हुई डकैती से पीड़ित सरवन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल डकैतों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।


हल्दीघेरा में हुई डकैती में जिस प्रकार से बताया जा रहा है कि दो डकैतों ने मुंह बांध रखा था जबकि औरों के चेहरे खुले थे। जिससे अनुुमान लगाया जा सकता है कि दोनों ही डकैत क्षेत्र के होंगे और उन्हें पहचाने जाने का डर होगा जबकि अन्य डकैत बाहरी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed