{"_id":"5b60b4d34f1c1b07788b6ffd","slug":"police-is-trying-to-collect-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी, आरोपियों में खलबली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी, आरोपियों में खलबली
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के मामले में नगर पंचायत महुआडाबरा में कर्मचारियों, बोर्ड के निवर्तमान सभासदों एवं निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से खलबली मची हुई है। कर्मचारी और सभासद एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
नगर पंचायत महुआडाबरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 151 लोगों का चयन किया गया था। योजना की प्रथम किस्त 87 अपात्र लोगों में वितरित कर दी गई थी। नगर पंचायत निवासी एक व्यक्ति ने योजना के पात्रों के चयन में धांधली बरतने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री और डीएम पत्र भेजकर शिकायत की थी।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच कमेटी का गठन किया था। जांच कमेटी ने भी उक्त आरोप को सही पाया और 87 लोग अपात्र निकले। एसडीएम ने ईओ मोहम्मद इस्लाम को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। ईओ ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा। एसएसपी से अनुमति मिलने के बाद तीन कर्मचारी, पांच सभासद, निर्वतमान अध्यक्ष और तत्कालीन ईओ समेत 87 अपात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। साक्ष्य एकत्र होने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि गठित कमेटी की ओर से जांच में वार्ड नंबर सात में सबसे अधिक 34 अपात्र व्यक्ति पाए गए। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वहीं ईओ मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि आरोपी, कर्मचारियों समेत सभासदों और नगर पंचायत अध्यक्ष व तत्कालीन ईओ ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है। 38 लाख रुपये से अधिक रकम अपात्र व्यक्तियों को वितरित की है।