{"_id":"57cec9094f1c1bbe30318c5d","slug":"petrol-pump-rage-panic-resembled-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर मारपीट, मची अफरातफरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर मारपीट, मची अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह बाइक सवार युवक की कर्मचारी से बिना हेलमेट तेल डालने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस बीच बाइक सवार के समर्थक भी सूचना पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार को भूतबंगला निवासी एक युवक डीडी चौक स्थित पुरी पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचा तो पंप के सेल्समैन प्रवीन ने उसे बिना हेलमेट के पेट्रोल देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पंप पर मारपीट होते देख वहां पर तेल डलवाने के लिए बाइक सवारों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पंप के और भी कर्मचारी पहुंच गये। इसी दौरान बाइक सवार युवक के समर्थक भी भारी संख्या में पहुंच गए। मामला बढ़ते देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई और हाथापाई तक नौबत पहुंच गई। बाइक सवार युवक ने पंप कर्मी पर उसके सिर पर प्लास्टिक के पैराफिट से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को आवास विकास चौकी ले गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। चौकी इंचार्ज ललित मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर नहीं दी गई है और दोनो पक्षों में समझौता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन