फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paper mills and trading firm, was arrested on tax evasion

पेपर मिलों और ट्रेडिंग फर्म में पकड़ी गई टैक्स चोरी

Wed, 28 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Paper mills and trading firm, was arrested on tax evasion
टैक्‍स - फोटो : अमर उजाला

 सेल्स टैक्स विभाग की पांच टीमों ने क्षेत्र की चार पेपर मिल और एक ट्रेडिंग फर्म में छापेमारी की। टीम ने दो घंटे तक दस्तावेज खंगालने के साथ ही कई दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। छापेमारी में आठ करोड़ रुपये के टर्नओवर में कर चोरी पकड़ी गई है। ट्रेडिंग फर्म ने जितने माल की बिक्री कागजों में दर्शायी है, उसके हिसाब से माल ही नहीं खरीदा गया है। एक करोड़ से अधिक की कर चोरी पकड़ें जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल वाणिज्य कर विभाग द्वारा पेपर मिलों की ओर से टैक्स चोरी का मामला संज्ञान में आने के बाद आंतरिक जांच की गई थी। विभाग की एसटीएफ ने जांच की तो पता चला कि काफी समय से मिले कम टैक्स जमा कर रही थी। आयुक्त कर रणवीर सिंह चौहान ने एडिशनल कमिश्नर को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


मंगलवार को विभाग की पांच टीमों ने चार पेपर मिल और एक ट्रेडिंग फर्म की जांच की गई। टीमों ने घंटों खरीद और बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की। एडिशनल कमिश्नर बीएस नगन्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया में आठ करोड़ रुपये के टर्नओवर पर टैक्स चोरी पकड़ी गई है। फर्मों पर लगाए जाने वाले जुर्माने का आंकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह करीब एक करोड़ रुपये के आसपास बैठने का अनुमान है। पूरी जांच के बाद टैक्स चोरी की धनराशि बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ट्रेडिंग फर्म ने कागजों में जितने माल की बिक्री दर्शायी है, उसके सापेक्ष माल की खरीद नहीं की गई है। 


इसके अलावा अन्य पेपर मिल और ट्रेडिंग फर्मों पर विभाग की नजर है। टीम में डिप्टी कमिश्नर योगेश मित्तल, अनूप गुप्ता, अरविंद प्रताप सिंह, नीरज कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर निखिलेश श्रीवास्तव, शैलजा पाठक, संतोष पाठक, अशोक कुमार, अनिल चौहान आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed