फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   panic in Sidkul after firing

भदईपुरा के बाद सिडकुल में फायरिंग से दहशत

Fri, 09 Jun 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 09 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व भदईपुरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड की दहशत अभी लोगों के दिलों में कम नहीं हुई थी कि बुधवार देर रात अज्ञात युवक ने सिडकुल क्षेत्र में बाइक सवार पर फायर झोंककर फिर से दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला युवक बाइक सवार से उसकी बाइक लूटना चाहता था। फिलहाल पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है लेकिन सूत्रों के अनुसार फायर झोंकने वाला युवक शातिर अपराधी है और कई आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश है। 

विज्ञापन


बुधवार देर रात सिडकुल की किसी कंपनी में काम करने वाला एक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान एक अंजान युवक ने उसे रोककर उसके ऊपर तमंचा तानते हुए उसकी बाइक लूटनी चाही। बाइक सवार द्वारा इसका विरोध करने पर युवक ने तमंचे से उसके ऊपर फायर झोंक दिया लेकिन गोली बाइक सवार को छूती हुई निकल गई। 
विज्ञापन


इससे वह मामूली रूप से जख्मी हो गया। बाइक सवार की चीख, पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ देखकर हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे बाइक सवार के साथी उसे निजी अस्पताल में ले गए। फिलहाल सिडकुल चौकी पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है लेकिन सूत्रों के अनुसार फायरिंग करने वाला युवक शातिर अपराधी है और कई आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed