फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pandey was in favor of MLA Mahapanchayat

विधायक पांडेय के पक्ष में हुई महापंचायत

Fri, 04 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ गूलरभोज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ गूलरभोज। Updated Fri, 04 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

 भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। वक्ताओं प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासन को भ्रष्टाचार का अखाड़ा बताया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलराज पासी ने बताया कि शुक्रवार को 12 बजे पांडेय रुद्रपुर कोर्ट में समर्पण करेंगे।

विज्ञापन


विधायक पांडेय के आवास पर आयोजित महापंचायत में भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश में तहसील और पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
विज्ञापन


रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं का जमकर उत्पीड़न किया जाता रहा है। गूंगी और बहरी सरकार के कर्मचारी भी गूंगे और बहरे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब आदमी का कोई काम बिना रिश्वत के नहीं हो रहा है। विधायक अरविंद पांडेय ने नायब तहसीलदार से पट्टे की जमीन को अवैध रूप से खुर्दबुर्द नहीं करने को कहा था। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी करना जनप्रतिनिधि का काम होता है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलराज पासी ने कहा कि भाजपाइयों पर झूठे मुकदमे लगाकर प्रदेश सरकार कार्यकर्ताओं डराने का काम कर रही है। कांग्रेस के यह मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। बताया कि यह महापंचायत भ्रष्टाचार के खिलाफ है। अब आरपार की लड़ाई का समय आ गया है।

 उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विधायक अरविंद पांडेय रुद्रपुर कोर्ट में आत्म समर्पण करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में रुद्रपुर पहुंचने की अपील की। महापंचायत का संचालन संजीव भटेजा और संतोष गुप्ता ने किया।


महापंचायत में शिव अरोरा, राकेश भुड्डी बंटी, तरुण दत्ता, जगतार बाजवा, मोहन सिंह पानू, तिलकराज गंभीर, सोबन सिंह कोरंगा, महेंद्र सिह पानू, ओम प्रकाश डोगरा, भूपाल भारती, देव सिंह, सुभाष गुंबर, सतीश चुघ, चिमन लाल, विनय वर्मा, गौरव रल्हन, अतुल पांडेय, राकेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed