फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   orders to stop mining from 10 teases 

दो क्रशरों के क्रय-विक्रय और दस खनन पट्टों से निकासी पर अग्रिम आदेश तक रोक

Fri, 14 Dec 2018 11:31 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 14 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
orders to stop mining from 10 teases 
बाजपुर कोसी नदी खनन क्षेत्र में छापेमारी करते एसडीएम और खनन उपनिदेशक। - फोटो : अमर उजाला

खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान खामियां मिलने पर दो स्टोन क्रशरों के क्रय विक्रय और 10 खनन पट्टों की निकासी पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। खनन कार्य शुरू होने के बाद प्रशासन की ओर से यह पहली कार्रवाई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम विवेक प्रकाश, खनन उपनिदेशक राजपाल लेघा ने राजस्व व खनन टीम के साथ कोसी कांटा रोड स्थित एलएससी और ओम इंफ्राटेक स्टोन क्रशर पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों क्रशरों पर सीसीटीवी कैमरे की रीडिंग में ट्रैक्टर ट्राली की नंबर प्लेट सही नहीं दिखाई पड़ रही थी, साथ ही वीडियो भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। संदेह की स्थिति प्रतीत होने पर दोनों स्टोन क्रशरों के क्रय और विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी गई। रोक सीसीटीवी कैमरे ठीक होने तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने गांव पटौटी क्षेत्र में मंजूर खनन पट्टों का निरीक्षण किया। स्वास्तिक धर्मकांटा, बसंत सहकारी समिति धर्मकांटे खुले पाए गए, जबकि न्यू कोसी धर्मकांटा, कोसी धर्मकांटे बंद मिले। सीसीटीवी की जांच करने पर रीडिंग नहीं मिली। इस पर एसडीएम ने 10 खनन पट्टों से निकासी पर अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। कहा कि कैमरे की रीडिंग सही होने पर ही निकासी खोली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर टीम ने कोसी बांध पर छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त छह ट्रैक्टर ट्राली और एक ट्राली को सीजकर अग्रिम आदेश तक क्रशर ओमकार इंफ्राटेक के पार्टनर राधेश्याम की सुपुर्दगी में दिया गया है। इसके अलावा रामराज रोड से दो ट्रैक्टर ट्रॉली और दो दस टायरा ट्रकों को सीज कर एलएससी के  प्रबंधक के सुपुर्द कर दिया। 


 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, चालक को भेजा जेल
नानकमत्ता। पुलिस ने नदी से अवैध उपखनिज ला रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया तथा चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह बिष्ट शुक्रवार को टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान रेत से भरी ट्रॉली की चेकिंग के दौरान चालक के पास कोई कागजात नहीं मिले। इस पर पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर (यूके06एपी8052) और चालक सोनू निवासी सिसईखेड़ा को थाने ले आई। पुलिस ने ट्रॉली को सीज कर आरोपी खिलाफ के खिलाफ धारा 379,411 तथा 3/ 57 उत्तर प्रदेश उप खनिज अधिनियम 1967 के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया। टीम में कांस्टेबल वोविंदर कुमार और नवनीत कुमार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed