फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one and a half year old baby died due to drowning in pond

तालाब में डूबने से मासूम की मौत

Wed, 16 May 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 16 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
one and a half year old baby died due to drowning in pond
देव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घर के पीछे बने तालाब में डूबकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


बैकुंठपुर निवासी अनुराग बनिक सितारगंज स्थित सिडकुल में एक कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह आठ बजे अनुराग ड्यूटी को चला गया। सुबह करीब नौ बजे उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र देव अपनी दादी के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। 

अनुराग की पत्नी पूनम घर के पीछे बने तालाब किनारे सब्जी की क्यारियों में घास की निराई कर रही थी। मां की आहट पाकर देव घर के पीछे की ओर चला गया, परंतु मां के पास पहुंचने से पहले ही वह तालाब में गिरकर डूब गया। पूनम को भी इसका आभास नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इस बीच देव को आंगन में न देख उसकी दादी घर के पीछे तालाब किनारे पहुंची। देव के शरीर को तालाब के पानी में उतराता देख दादी की चीख निकल गई। आनन फानन में परिजन देव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed