{"_id":"56eda7df4f1c1b0f678b4d53","slug":"on-the-strength-of-pistol-robbed-car-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर लूटी कार व नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर लूटी कार व नगदी
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से तमंचे के बल पर कार व पचास हजार की नगदी लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है।
ग्राम ढड़ियाल थाना टांडा जिला रामपुर यूपी निवासी इसराईल पुत्र खलील ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि 17 मार्च को वह अपनी मारुति 800 कार से रामनगर जा रहा था। जब वह चीमा चौराहे स्थित बगीचे के पास पहुंचा तो तीन लोग जिन्हें वह जानता था।
उन्होंने हाथ देकर उसकी कार रोक ली। कार रोकते हुए तीनों ने उसे खींचकर कार से बाहर निकाल लिया। इस दौरान दो लोगों ने तमंचे निकालकर उसकी कनपटी में तमंचे लगा दिए। तीनों बदमाशों ने उसकी जेब में रखी करीब 50 हजार की नगदी छीन ली और कार लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने कहा वह तीनों को अच्छी तरह जानता है और तीनों बाजपुर में रहते है। उसे तीनों से जान माल का नुकसान है। इधर एएसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि इस तरह का कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित ने तहरीर सौंपी है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन