{"_id":"60cbb9a6189502e6aa2281769e068c8e","slug":"old-feuds-often-threw-stones-at-two-communities-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में दो समुदायों में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में दो समुदायों में पथराव, फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश की वजह से दो समुदायों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। वारदात स्थल पर एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग भी की। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा। वहां पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
पहाड़गंज हरदेव सिंह और फरमान के पक्ष से पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार को फरमान, हरदेव के घर के समीप अपनी गाड़ी पीछे कर रहा था। इसी दौरान हरदेव पक्ष के बच्चे को मामूली चोट लग गई। जब उसके घर वालों ने इसकी शिकायत की तो विवाद हो गया। उसके पक्ष के लोगों ने फरमान को दौड़ा लिया। इसी बीच उसकी तरफ के लोग भी आ गए। दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें बलदेव सिंह को चोट आई है। पथराव से उसके घर में लगे टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। आरोप है कि एक पक्ष ने मौके पर तमंचे से फायर कर दिया। दोनों समुदायों में विवाद की सूचना अपर पुलिस अधीक्षक टीडी वैला, सीओ रमेश चंद्र जोशी, कोतवाली प्रभारी जगदीश पाठक, पंतनगर व ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ मौके पहुंच गए। पुलिस ने विवाद कर रहे दोनों पक्षों को खदेड़ा। दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेकर घायल बलदेव को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए पहुंचाया गया। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एएसपी वैला, सीओ, व कोतवाल पाठक, एसआई योगेश कुमार, सिडकुल प्रभारी एमपी सिंह, ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुशील कुमार मौके पर जमे हुए थे।
विज्ञापन