फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   murderer of a rape victim ssentenced to life mprisonment

रेप के बाद नाबालिग के हत्या के आरोपी को उम्रकैद

Thu, 02 Feb 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन

बहला फुसलाकर कई दिनों तक दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग की हत्या करने के आरोपी युवक को स्पेशल पाक्सो कोर्ट ने उम्र कैद और एक लाख अर्थ दंड की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


मूल रूप से थाना शाहाबाद, जिला हरदोई के ग्राम मगियावा निवासी मुकेश के खिलाफ मिर्जापुर निवासी मृतका के पिता की ओर से 24 फरवरी 2016 को ट्रांजिट कैंप थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया कि आरोपी मुकेश उनकी नाबालिग पुत्री को 19 जून 2015 को घर से बहला फुसलाकर रुद्रपुर ले आया और यहां ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहने लगा उसने एक वैवाहिक अनुबंध पत्र लिखवा लिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


26 अगस्त 2016 को लड़की ने परिजनों को सूचना दी कि वह ट्रांजिट कैंप में मुकेश के साथ है। इसके दो दिन बाद ही 28 अगस्त को पता चला कि मुकेश ने लड़की की हत्या कर दी है। घटना के बाद मृतका के पिता अपने गृह क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकते रहे चूंकि घटनास्थल रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में था, जिसके चलते गृहक्षेत्र में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर उन्होंने यहां ऊधमसिंह नगर के एसएसपी से गुहार लगाई, तब एसएसपी के निर्देश पर घटना के करीब 6 माह बाद दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के अगले ही दिन 25 फरवरी 2016 को पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया और आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया। मामला स्पेशल जज पाक्सो नीलम रात्रा की अदालत में चला, जिसमें शासकीय अधिवक्ता उमेश नाथ पांडे और सहायक के रूप में अर्चना पियूष पंत ने 11 गवाह प्रस्तुत कर आरोप को सिद्ध कर दिया।  कोर्ट ने आरोपी मुकेश को उम्र कैद और 1 लाख अर्थदंड की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed