{"_id":"8f9dc8fb85751090db7fa787009196e0","slug":"murder-hindi-news-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह पहले निकाले गए नौकर पर गहराया शक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन माह पहले निकाले गए नौकर पर गहराया शक
ब्यूराे/अमर उजाला, ख्ाटीमा (ऊध्ामसिंह नगर)
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
मामा भांजा रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी मनोज अग्रवाल के पुत्र शुभम अग्रवाल उर्फ हनी की हत्या के मामले में पुलिस कई ऐंगलों से विवेचना कर रही है। पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने लगभग एक घंटे तक मृतक के परिजनों से एकांत में पूछताछ की। इस दौरान एक ऐसे कर्मचारी का भी नाम सामने आया है, जिसको तीन माह पहले किसी कारण से निकाल गया था। एसएसपी ने बताया कि अभी छात्र के परिजन कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही परिजन सामान्य होंगे, उनसे फिर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने व्यवसायी से उनकी दुकानों और गोदाम में काम करने वालों की सूची मांगी है। मृतक के चाचा संजय अग्रवाल ने पुलिस को 14 कर्मचारियों के नाम व पते दिए हैं। इसके अलावा छह माह के अंदर दुकानों में काम छोड़नेे वाले कर्मचारियों की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन