{"_id":"5a11b6b74f1c1bf2538bde5b","slug":"mumbai-police-reach-kashipur-in-search-of-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की तलाश में काशीपुर पहुंची मुंबई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की तलाश में काशीपुर पहुंची मुंबई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अपने घर से 30 तोले से अधिक सोने के जेवर लेकर फरार हुई विवाहिता की तलाश में मुंबई पुलिस ने काशीपुर में दस्तक दी है। मुंबई की ठाणे पुलिस ने काशीपुर पुलिस के साथ मिलकर विवाहिता और उसके प्रेमी के यहां दबिश दी। पुलिस महिला को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
टांडा रामपुर निवासी एक युवक की मुंबई में कॉस्मेटिक की दुकान है। उसकी दुकान में अकसर आने वाली एक महिला से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। बताया जाता है कि एक महीने पहले महिला का पति शिरडी चला गया तो मौका पाकर महिला घर में रखे करीब 30 से 40 तोले के सोने के जेवर समेट कर दुकान वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने ठाणे पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस के मुताबिक युवक ने काशीपुर निवासी अपनी एक परिचित के यहां कुछ जेवरात रखवा दिए।
विज्ञापन
पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही ठाणे पुलिस शनिवार रात काशीपुर पहुंची और कोतवाली पुलिस को साथ लेकर यहां मोहल्ला महेशपुरा में किराए में रह रहे आरोपी युवक और महिला को दबिश देकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि कुछ जेवर युवक की काशीपुर निवासी परिचित महिला के पास रखे हैं। इसपर पुलिस ने दबिश देकर उक्त महिला को भी हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि हिरासत में ली गई महिला ने करीब 20 तोले से अधिक सोने जेवर बैंक में गिरवी रखने की बात कबूली है।
विज्ञापन