फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   mother-son died in a road accident

शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत

Fri, 15 Sep 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 15 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
mother-son died in a road accident
accident

दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने भिड़ंत में मां-बेटे की मौत हो गई। वे शादी समारोह से लौटकर आ रहे थे। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


सीमावर्ती गांव भायपुर ठाकुरद्वारा निवासी अब्दुल करीम गांव संयासीवाला से सटे गांव राघूवाला निवासी तसलीम की बेटी शमा की शादी में भात देने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से गए थे। बारात वापसी के बाद सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। बुधवार रात करीब दस बजे ठाकुरद्वारा-शरीफनगर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में नसरीन जहां (45) पत्नी रियाज अहमद एवं उसके दस साल के पुत्र फैसल की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग रहे चालक मंगल सिंह निवासी बाबरखेड़ा (जसपुर थाना कुंडा) को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


वहीं हादसे में घायल भायपुर निवासी शहरूखा पुत्री मोहम्मद, मुनीजा पत्नी लतीफ, सरताज पुत्र मोहम्मद उमर, खुश जहां पत्नी मोहम्मद उमर, साहिल पुत्र मोहम्मद उमर, विलकीस पत्नी नासिर, तसलीम पुत्र मुंशी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मां-बेटे की मौत की खबर से रियाज के घर में कोहराम मच गया। उसकी बेटी गुलिस्तां, शहनाज, रुखसार, अरमान, मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। मां-बेटे की एक साथ मौत होने पर गांव में गमगीन माहौल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed