फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mobile curse disclose theft

मोबाइल शाप से चोरी का खुलासा

Sat, 16 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) Updated Sat, 16 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mobile curse disclose theft
व्यापारी की मोबाइल शाप से हजारों का माल चोरी होने के मामले का बुधवार को खुलासा हो गया। पुलिस ने एक चोर को मय चोरी के मोबाइल के साथ धर दबोचा। जबकि एक शातिर चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



  बीती 30 अप्रैल को चोरों ने सिसईखेड़ा गांव में मुख्य चौराहे पर गुरुनानक मोबाइल शाप की दीवार में सेंधमारी कर 15 मोबाइल और गल्ले में रखी 35 हजार रुपए की नगदी चुरा ली थी। पुलिस ने दुकान स्वामी जसपाल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही एसओजी टीम भी चोरों की धरपकड़ में लगी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष कवेंद्र शर्मा ने पुलिस टीम के साथ झनकट मैदा मिल के पास घेराबंदी की और बानूसी के अमिताभ उर्फ आफटे को धर दबोचा।
विज्ञापन

 

उसके पास से चोरी गए मोबाइलों में से 14 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आफटे ने बताया कि चोरी का सरगना सूजिया महोलिया थाना खटीमा निवासी अतुल सिंह उर्फ पिन्टू है। उसी के इशारे पर उन्होंने चोरी की थी। थानाध्यक्ष ने धरे गए चोर आफटे को आईपीसी की 380, 452 व 411 के तहत जेल भेज दिया। फरार सरगना की तलाश जारी है। व्यापार मंडल ने खुलासा करने वाली टीम को शीघ्र ही सम्मानित करने की घोषणा की। टीम में एसआई धर्म सिंह, रघुनाथ गोस्वामी, त्रिलोक पांडे, दिनेश जोशी, ललित चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed