{"_id":"5a468a274f1c1b09788b582c","slug":"misbehaved-with-squad-team-in-degree-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज में उड़नदस्ता टीम से अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिग्री कॉलेज में उड़नदस्ता टीम से अभद्रता, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कालेज में छात्र संघ अध्यक्ष को चेतावनी देते परीक्षा प्रभारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीएस पीजी कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा के दौरान नकल के संदेह में उड़नदस्ते की टीम ने कुछ छात्रों के प्रश्नपत्र जब्त कर लिये थे। इस पर टीम के साथ छात्रसंघ अध्यक्ष की झड़प हो गई। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली और रंपुरा चौकी से पुलिस फोर्स पहुंच गया। कॉलेज प्रशासन ने अभद्र व्यवहार पर छात्रसंघ अध्यक्ष को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह एसबीएस पीजी कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही थीं। इसी बीच अचानक कुमाऊं विश्वविद्यालय की उड़नदस्ते की तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंच गई। टीम ने सभी परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उड़नदस्ते की टीम एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के कक्ष में निरीक्षण करने लगी। छात्रसंघ अध्यक्ष समेत कुछ छात्रों ने प्रश्न पत्र के बहुविकल्पीय प्रश्नों पर पेन से निशान लगाए थे। टीम ने प्रश्न पत्र को जब्त कर लिया। इसी बात को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष की उड़नदस्ता टीम से कहासुनी हो गई। इससे वहां हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि जब टीम लौट रही थी तो गेट के पास भी उनके साथ अभद्रता हुई।
विज्ञापन
परीक्षा समिति ने छात्रसंघ अध्यक्ष को अपने कक्ष में बुलाकर इस व्यवहार पर चेतावनी भी दी। प्रभारी प्रधानाचार्य पुष्पा देवी ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष और टीम में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। एक-दो छात्रों ने अपने प्रश्न पत्रों पर निशान लगा दिये थे लेकिन वह नकल नहीं कर रहे थे। उन छात्रों के प्रश्नपत्र कब्जे में लेकर उन्हें दूसरा प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया था। इधर छात्रसंघ अध्यक्ष दिलजोत ने कहा कि कुछ छात्रों ने गलती से निशान लगा दिये थे। लेकिन उड़नदस्ते ने प्रश्न पत्र जब्त कर लिये थे। इस दौरान कुछ छात्रों की कापियां तक फट गई थी। इसका विरोध किया गया था। निरीक्षण शालीनता के साथ किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
पुलिस को रुद्रपुर पीजी कॉलेज में कुछ छात्रों द्वारा सेमेस्टर परीक्षा में नकल की सूचना मिली थी। जांच के लिए उड़नदस्ता टीम पहुंची थी। कुछ छात्रों के हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया था। पुलिस टीम की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
देवेंद्र पिंचा, एसपी सिटी, रुद्रपुर