{"_id":"3ac4d45429f19941b9288d46c4916a1c","slug":"metropolis-city-went-into-dairy-sabotage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रोपोलिस सिटी में डेयरी में घुसकर तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेट्रोपोलिस सिटी में डेयरी में घुसकर तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्नीचर के पैसों को लेकर हुए विवाद में दो भाई एक डेयरी में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने दुकान में रखा सामान बिखेरने के साथ ही तोडफ़ोड़ की। दुकान मालिक की कनपटी में पिस्टल लगाने के साथ ही हाथापाई भी की। दुकानस्वामी ने आरोपियों पर गल्ले में रखी 30 हजार की नकदी लूटने का भी आरोप मढ़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर दुकान स्वामी से घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की कार्यवाही कर रहा है।
विज्ञापन
मेट्रोपोलिस सिटी में बिलासपुर निवासी रंजीत सिंह की भाई कन्हैया डेयरी नाम से दुकान है। शुक्रवार की देर शाम अचानक दो लोग दुकान पर घुस गए और उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरु कर दी। रंजीत के विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल तान दी और हाथापाई कर दी। अचानक हुई घटना से रंजीत सकते में आ गए। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर दुकान पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस ने भी दुकान का मुआयना किया। पीड़ित रंजीत ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व गदरपुर रोड स्थित एक दुकान से फर्नीचर खरीदा था। जिसके 7 हजार रुपये देने थे। दो दिन पहले आरोपी दुकान से 12 हजार रुपये का काउंटर उठा ले गए थे। आरोपियों ने 7 हजार रुपये देने पर काउंटर ले जाने के बात कही थी। लेकिन दोनों भाई अचानक उनकी दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़, मारपीट शुरु कर दी। उसकी कनपटी में पिस्टल रखकर डराया गया। आरोपी तोड़फोड़ के साथ ही गल्ले में 30 हजार रुपये की नकदी लेकर धमकी देते हुए भाग निकले। दोनों के साथ एक और व्यक्ति भी था, लेकिन वह दुकान के भीतर नहीं आया था। वह मामले की तहरीर पुलिस को देंगे। एसआई किशन राम चन्याल ने बताया कि दोनों पक्षों का लेनदेन का विवाद है।
विज्ञापन