{"_id":"5ad39ec34f1c1b6e098b4bcb","slug":"meter-reader-beaten-mob","type":"story","status":"publish","title_hn":" मीटर रीडर को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीटर रीडर को बंधक बनाकर पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, काश्ाीपुर
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक मोहल्ले में रीडिंग लेने पहुंचे मीटर रीडर को सौ से अधिक लोगों ने पकड़कर बंधक बना लिया और उसे पीटा भी। मामले की जानकारी होने पर मीटर रीडर के अन्य साथी मौके पर पहुंचे और उसे बमुश्किल से छुड़ाया। इसके बाद अधिवक्ता और एसडीओ के साथ मीटर रीडिंग टीम कोतवाली पहुंची, जहां आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने घायल मीटर रीडर का मेेडिकल कराने के बाद देर शाम 100 से अधिक लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम बघेलावाला निवासी सतपाल पुत्र गनेश सिंह रविवार को अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, ऊर्जा निगम शहरी एसडीओ सुनील कुमार और मीटर रीडिंग टीम के साथ कोतवाली पहुंचा। एसएसआई को तहरीर सौंपकर सतपाल ने बताया कि वह टीडीएस मैनेजमेंट कंसट्रेंट प्राइवेट लिमिटेड में काम करता है। इसके तहत उत्तराखंड में कंपनी के मीटर रीडिंग, बिलिंग, पैसा वसूली, मीटर टेस्टिंग, मीटर लगाने, मीटर को मोबाइल एप्लीकेशन में लोड करने और ऑफ लाइन बिल के हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर के द्वारा जीपीआरएस के माध्यम से जनरेट करना शामिल है। सतपाल ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ रविवार को मोहल्ला अल्ली खां बड़ी मस्जिद के पास मीटर रीडिंग का काम कर रहे था। इस दौरान वहां करीब सौ से अधिक लोग जमा हो गए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। आक्रोशित लोगों ने उसकी रीडिंग मशीन और मोबाइल छीनकर तोड़ दी और बंधक लिया। करीब एक घंटे बाद जानकारी होने पर पहुंचे साथियों ने बमुश्किल उसे बचाया। एसएसआई राजेश यादव ने बताया कि नामजद मो. शरीफ, मो. याशीन और सोनू समेत 100 से अधिक लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,327,504,506,727,341के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
चार दिन पहले भी बनाया था मीटर रीडरों को बंधक
रविवार को मीटर रीडर को बंधक बनाकर मारपीट करने का यह पहला मामला नहीं है। बीते बुधवार को भी दो मीटर रीडर और एक सुपरवाइजर को एक कालोनी के लोगों ने बंधक बना लिया था। दरअसल बुधवार को मोहल्ला शिवनगर में दो मीटर रीडर, मीटर रीडिंग लेकर बिल बनाकर उपभोक्ताओं को दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कई उपभोक्ताओं को बिल बनाकर दिए। उपभोक्ताओं ने बिल में रीडिंग और बिल को देखकर मीटर रीडरों से जानकारी ली तो उक्त मीटर रीडर सही से जवाब नहीं दे पाए। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने दोनों मीटर रीडरों और सुपरवाइजर को बंधक बना लिया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। करीब सवा घंटे के बाद अधिकारियों से बात करने के बाद दोनों को छोड़ा था।