{"_id":"3c49504ab487893e0e370f3b979977ea","slug":"married-to-burn-knockout-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को पीटकर जलाने की कोशिश, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को पीटकर जलाने की कोशिश, भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Mon, 09 Feb 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर विवाहिता को मिट्टी के तेल से जलाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट भी की। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
ट्रांजिट कैंप थाना निवासी ज्योति की ओर से पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी शादी दो साल पहले छाबड़ा कालोनी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न और मारपीट करने लगे। इस मामले की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा होने के बाद भी ससुराली अपनी हरकताें से बाज नहीं आए। वे दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। रविवार देर रात उसकी सास, ससुर और पति ने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की। विरोध करने पर उन्होंने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जलाने का भी प्रयास किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह घर के बाहर आ गई। आरोप है कि इस दौरान ससुरालियों ने उसे घर के बाहर भी पीटा। जिससे वह चोटिल हो गई। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।