{"_id":"57e034154f1c1bf67ba828b5","slug":"magic-driver-murder-police-found-a-vital-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक चालक मर्डर केस में पुलिस को मिले अहम सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक चालक मर्डर केस में पुलिस को मिले अहम सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
संजय वन के पास मैजिक चालक की शूटर द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस की दो टीमें शूटर की धरपकड़ के लिए कई शहरों में दबिश दे रही है, जल्द ही शूटर के पुलिस गिरफ्त में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मैजिक चालक के हत्यारे शूटर की धरपकड़ के लिए एएसपी मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। सोमवार को एक टीम ने रामनगर के पीरुमदारा में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस छानबीन में शूटर के अलावा एक और व्यक्ति के मामले में शामिल होने की पुष्टि हुई है, जिसकी पड़ताल करने के बाद पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। इसी के आधार पर जल्द ही आरोपियों के पकड़ में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन