{"_id":"400739fbc2c42c4c629f2977eef92b64","slug":"leprosy-ashram-briefs-bniandhari-robbers-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ आश्रम में कच्छा बनियानधारी डकैतों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुष्ठ आश्रम में कच्छा बनियानधारी डकैतों का धावा
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
कच्छा बनियान गिरोह के करीब 12 सदस्यों ने मोहल्ला टांडा उज्जैन में पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर स्थित कुष्ठ आश्रम में जमकर तांडव मचाया। गिरोह के सदस्य तमंचों के बल पर करीब ढाई लाख रुपए की नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। आश्रम संचालक ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला टांडा उज्जैन में बाबा आम्टे कुष्ठ आश्रम स्थित है। आश्रम के अंदर करीब छह परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। बीती देर रात डेढ़ बजे करीब 12 कच्छा बनियान पहने बदमाश हाथों में तमंचे, क्रिकेट के बैट, डंडे और चाकू से लेकर आश्रम का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गए। बदमाशों ने झोपड़ियों के अंदर घुसते ही लोगों को मारपीट कर और तमंचों के बल पर बक्सों में रखी लाखों रुपए की नकदी और जेवरात लूट लिए। बाद में आश्रम के बाहर भी तीन झोपड़ियों से नकदी और जेवरात लूट ले गए। आश्रम संचालक अब्दुल गनी ने बताया कि उसके यहां से डकैत आश्रम समिति के फंड के रखे एक लाख रुपए, पोती की शादी के लिए बनाकर रखे गए 35 हजार के जेवरात ले गए। जबकि अब्दुल सईद के यहां से पांच हजार, भृगराशन यादव के यहां से 10 हजार के जेवर व तीन हजार की नकदी, वशीर के यहां से दो बक्से व पांच हजार की नकदी, असलम के यहां से 38 सौ रुपए, एक मोबाइल लूटकर ले गए। जबकि आश्रम के बाहर स्थित इकराम की झोपड़ी से 20 हजार के जेवरात व पांच हजार की नकदी, अनवर के यहां से बक्शा जिसमें 10 हजार रुपए तथा बैंक की पासबुक, नूरजहां के यहां से आठ हजार के जेवर व 10 हजार की नकदी लेकर दढियाल बस अड्डे की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ प्रकाश चंद, टांडा उज्जैन चौकी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आश्रम संचालक अब्दुल गनी ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन