{"_id":"5797ac8e4f1c1b012021e154","slug":"land-in-dispute-appeared-relatives-dbangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में रिश्तेदारों ने दिखाई दबंगई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में रिश्तेदारों ने दिखाई दबंगई
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद में रिश्तेदारों ने घर जा रही तीन सगी बहनों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर एक युवती को घर से खींचकर उसके कपड़े फाड़ दिए। परिजनों के पहुंचने पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने युवती व उसकी मां के सोने के कुंडल लूट लिए। पुलिस द्वारा पूर्व में दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई न करने से गुस्साई महिलाओं ने थाने के आगे एनएच पर जाम लगा दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोला। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम ठेरा देवकली निवासी सुखविंदर कौर पत्नी जोगेंद्र सिंह अपनी पुत्रियों के साथ गांव में ही एक युवक का सांप के काटने का हालचाल पूछकर वापस लौट रही थी। गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर अश्लील फब्तियां कसी। विरोध करने पर उन्होंने उन पर हमला बोल दिया तथा एक युवती को अपने घर में खींचकर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर होने पर जब परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने असलहों से फायरिंग कर दी। किसी तरह खेतों में कूदकर युवतियों व परिजनों ने अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की आधा दर्जन युवतियां एवं महिलाएं थाने पहुंची। महिलाओं ने थाना गेट के सामने ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी व प्रभारी थानाध्यक्ष पान सिंह तोम्कयाल मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने लगे। परंतु महिलाओं ने पुलिस को पहले दी गई तहरीर पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ी रही। प्रभारी थानाध्यक्ष व लोगों के समझाने पर आधा घंटे बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंप दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन