{"_id":"5759b7164f1c1baf029c5407","slug":"kolkata-robbed-of-three-million-of-the-company-s-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता की कंपनी के अकाउंटेंट से तीन लाख की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोलकाता की कंपनी के अकाउंटेंट से तीन लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता की एक लकड़ी सप्लाई करने वाली कंपनी के अकाउंटेंट को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने अकाउंटेंट की बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और नगदी लेकर फरार हो गए। लूट की घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस ने घटनास्थल और बैंक जाकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
कोलकाता की शिवा गुड्स कैरियर कंपनी सिडकुल की बालाजी एक्शन कंपनी को यूके लिप्टिस की लकड़ी सप्लाई करती है। बृहस्पतिवार शाम करीब 3:30 बजे कैरियर कंपनी का अकाउंटेंट बशीरहाट उत्तर 24 परगना कोलकाता निवासी मावुत मंडल पुत्र रसीद मंडल सिसौना बैंक ऑफ बड़ौदा में कंपनी के खाते से तीन लाख रुपये निकालने पहुंचा।
विज्ञापन
खाते से पेमेंट लेने के बाद वह बाइक (यूके06आर-9005) से सितारगंज आ रहा था। अकाउंटेंट मावुत ने बताया कि बमनपुरी गांव के पास यामहा बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उसकी बाइक को रोकने का प्रयास किया। जब उसने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने ओवरटेक करते समय उसकी बाइक में टक्कर दे मारी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
बदमाशों ने उसके पास रखी तीन लाख की नगदी लूट ली और फरार हो गए। मावतु ने कोतवाली आकर एसएसआई दिनेश फर्त्याल को लूट की जानकारी दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और फिर सिसौना बैंक पहुंचकर खाते से निकाली धनराशि और सीसीटीवी फुटेज देखी। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लुटेरे बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लुटेरों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की जा रही हैं।