फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   kidnap

विधवा को अगवा कर 50 हजार में बेचा

Mon, 19 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 19 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
kidnap

नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक विधवा को कुछ लोगों ने बहेड़ी निवासी महिला को 50 हजार रुपए में बेच दिया। इस महिला ने विधवा को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चार नामजद समेत दस आरोपियों के खिलाफ महिला को अगवा करने, धमकी देने, दुराचार और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कई और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि विधवा को गंभीर संक्रामक बीमारी भी है। एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि दामाद मौत के बाद उसकी विधवा बेटी उनके साथ रहते हुए एक ब्यूटी पार्लर में काम रही थी। 13 जनवरी को खेड़ा कालोनी में किराए पर रहने वाली निशा पत्नी आबिद,  इस्लाम, आबिद और चमन उनकी बेटी को नौकरी दिलाने की बात कहते हुए अपने साथ ले गए। जब दो-तीन दिन तक बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने आरोपियों से फोन पर पूछताछ की। लेकिन टालमटोल करते हुए आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


 इस पर उन्होंने चारों के खिलाफ उनकी बेटी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विधवा को बरामद कर एक आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया। विधवा ने पूछताछ में बताया कि आरोपियों ने उसे उसे चमन की मां संतोष भारती निवासी जिला बरेली थाना बहेड़ी ने 50 हजार रुपए में बेच दिया। इसके बाद संतोष भारती ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। मझोला में कुलदीप, रानी, रानी की मां से उसे मिलवाया गया। वहां, उसके  साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। सोमवार को उक्त तीनों चमन के साथ विधवा को लेकर संतोष के पास आ रहे थे तभी पुलिस ने विधवा को बरामद कर चमन को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुलदीप, रानी और रानी की मां फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 10 के खिलाफ धारा 365, 506, 376 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed