{"_id":"ce683682bf235436a3cb779029d7f097","slug":"just-not-the-fan-took-rent-ac-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में पंखा तक नहीं, किराया ले लिया एसी का ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में पंखा तक नहीं, किराया ले लिया एसी का
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Wed, 20 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराए को लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस दौरान बस का परिचालक मौके से भाग निकला। यात्रियों का कहना था कि ट्रैवल्स एजेंसी के बस परिचालक ने उनसे एसी का किराया लिया, लेकिन बस में इसकी सुविधा थी ही नहीं। जब बकाया रुपया मांगा गया तो मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
रुद्रपुर से दिल्ली और दिल्ली से रुद्रपुर के लिए रोजाना ही ट्रेवल्स एजेंसी की बस संचालित होती है। मंगलवार शाम एक ट्रैवल्स एजेंसी की बस दिल्ली से रुद्रपुर के लिए आ रही थी। जैसे ही बस कोतवाली के पास पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ने पर यात्रियों ने बस को रुकवा लिया। कोतवाली के समक्ष हंगामा होता देख पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पुलिस को देख बस का परिचालक फरार हो गया। इस दौरान यात्रियों का कहना था कि एजेंसी के एसी बस का दिल्ली से रुद्रपुर का किराया 400 रुपए के करीब है। परिचालक ने उनसे पांच-छह सौ रुपए प्रति यात्री लिए। जब बस में बैठे तो उसमें एसी भी नहीं चल रहा था। चालक लोकल सवारियाें भी भर रहा था। जिससे बस में सवार यात्री गर्मी से परेशान हो गए। आरोप था कि यात्रियों ने जब अपना बकाया रकम मांगी तो उनसे अभद्रता भी की गई। बाद में रंपुरा चौकी इंचार्ज अशोक धनकड़ ने यात्रियों की बकाया रकम एजेंसी के कर्मियों से वापस दिलाया। तब कहीं जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन