फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jismfroshi charge, people cut scene

जिस्मफरोशी का आरोप, लोगों ने काटा हंगामा

Tue, 31 Mar 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 31 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jismfroshi charge, people cut scene
जगतपुरा क्षेत्र में दो युवतियों सहित पांच लोगों को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने पकड़े गए लोगों पर जिस्मफरोशी का धंधा करने का आरोप लगाते हुए आवास विकास चौकी में हंगामा भी काटा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जगतपुरा क्षेत्र में एक मकान में सोमवार की सायं दो युवतियां और तीन व्यक्ति एक कमरे में थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पांचों को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची आवास विकास चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी ली और पांचों को हिरासत में ले लिया। बाद में स्थानीय लोग आवास विकास चौकी पहुंचे और हंगामा काटा। इस दौरान उनका कहना था कि जहां से पांचों लोग पकड़े गए हैं, वहां पर जिस्मफरोशी का धंधा होता है। उन्होंने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आवास विकास चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed