{"_id":"6fa9509df83f12e6d84dee4db1fa93c8","slug":"jipans-husband-robbed-beaten-and-half-million-and-the-gold-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपंस के पति को पीटकर लूटे डेढ़ लाख और सोने की चेन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिपंस के पति को पीटकर लूटे डेढ़ लाख और सोने की चेन
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा
Updated Fri, 01 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं बेचकर घर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य के पति को कुछ लोगों ने घर के पास रोककर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और डेढ़ लाख की नकदी और सोने की चेन छीन ले गए।
विज्ञापन
मेलाघाट निवासी जिला पंचायत सदस्य कुसुम देवी के पति कन्हैया को बुधवार देर रात्रि कुछ लोगों ने घर के सामने ही मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने कन्हैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को सौंपी तहरीर में कन्हैया ने बताया है कि वह गेहूं बेचकर अपनी कार से घर के सामने पहुंचा ही था कि तीन लोगों ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने मारपीट की और बेचे हुए गेहूं की डेढ़ लाख की नकदी और सोने की चेन छीन ले गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है अलबत्ता समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। देर रात्रि विधायक पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित से मुलाकात की और पुलिस से मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन