फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In the fight of the father-in-law, the murder of Vijay

झगड़े में ससुर के हाथों हुआ विजय का कत्ल

Tue, 04 Jun 2019 12:10 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Tue, 04 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the fight of the father-in-law, the murder of Vijay
रुद्रपुर कोतवाली में दामाद का हत्यारोपी अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
नाराज होकर मायके पहुंची पत्नी को लेने आए पंतनगर निवासी विजय की ससुराल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार आपसी झगड़े में ससुर के हाथों ही विजय का कत्ल हुआ था। उसकी मौत को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को रस्सी के सहारे फंदे पर लटका दिया था। 
विज्ञापन


सोमवार को रुद्रपुर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पंतनगर के झा कॉलोनी निवासी विजय कुमार (27) पुत्र स्व. रामगोपाल बीते बुधवार की सुबह पत्नी कंचन को लेने ससुराल पहुंचा था। वहां उसका कंचन से झगड़ा हो गया, जिसके बाद कंचन ने पंतनगर थाने में विजय के खिलाफ तहरीर सौंपी। यहां दोनों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


देर शाम विजय नशे की हालत में फिर अपने ससुराल पहुंचा और बृहस्पतिवार सुबह विजय ससुराल में ही मृत मिला। पुलिस को विजय के ससुरालियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने घर के बाहर बनी झोपड़ी में विजय को रस्सी पर लटका देखा लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से विजय की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के जीजा की तहरीर पर मृतक की पत्नी कंचन, ससुर अशोक कुमार और सास ओमकला के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अशोक ने बताया कि घटना की शाम विजय उसके घर आया और उसकी बेटी से झगड़ने लगा। इसी दौरान विजय अपने दो बच्चों को साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर उसने कंचन के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान विजय को रोकने के लिए उसने पास पड़े एक दुपट्टे को विजय के गले में डालकर उसे खींचने का प्रयास किया, जिससे विजय जमीन पर गिरा और गला घुटने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने अशोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

छह लोगों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट 
रुद्रपुर। विजय हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के ससुर, सास और पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ससुर को जेल भेजने के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि विजय की मौत के बाद उसे फंदे पर लटकाने वाले और कौन-कौन लोग थे। इसके लिए पुलिस मृतक की पत्नी, सास और तीन सालियों के साथ ही एक साले का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाएगी। 

रात 8:30 बजे कत्ल, एक बजे रस्सी से लटकाया शव 
रुद्रपुर। विजय की मौत के मामले में इस बात की पुष्टि हुई कि है कि रात आठ बजे विजय अपने ससुराल पहुंचा और यहां झगड़ा होने के बाद 8:30 बजे उसकी हत्या हो गई। इसके बाद रात करीब एक बजे ससुरालियों ने उसके शव को झोपड़ी में रस्सी के सहारे लटका दिया। दूसरे दिन सुबह जब शव को लटका देख मोहल्ले के कुत्ते भौंकने लगे तो सबसे पहले पड़ोसियों ने शव को देखा। 

विजय के साले से मिला अहम सुराग 
रुद्रपुर। विजय हत्याकांड में पुलिस को विजय के खटीमा निवासी चचेरे साले की कॉल डिटेल से अहम सुराग मिला। पूछताछ में चचेरे साले ने बताया कि घटना वाले दिन उसने विजय को फोन कर ससुराल में बुलाया था और वह खुद भी वहां मौजूद था। विजय के ससुराली जहां घटनास्थल पर किसी तरह के झगड़े से मना कर रहे थे, वहीं साले ने झगड़ा होने की पुष्टि की। इसके बाद सख्त पूछताछ में मृतक के ससुर ने हत्या का राज खोल दिया। 


पुलिस टीम को मिला इनाम 
रुद्रपुर। विजय हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में सीओ सिटी हिमांशु शाह, कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई कमलेश भट्ट, लाखन सिंह, रंपुरा चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी, एसआई सुधाकर जोशी, मंजू पंवार, कांस्टेबल चंद्रशेखर टाकुली और एसओजी के कांस्टेबल संतोष रावत शामिल रहे। एसपी सिटी ने टीम को 15 सौ रुपये इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed