फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If not puffy youths favorite song on DJ Fire

डीजे पर मनपसंद गाना नहीं चला तो युवकों ने झोंके फायर

Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
 If not puffy youths favorite song on DJ Fire
घ्‍ाायल - फोटो : अमर उजाला

डीजे पर मनपसंद गाना नहीं बजने पर शादी समारोह में आधी रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि युवकों ने तमंचों से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। युवकों की परिवारवालों के साथ हाथापाई भी हुई। इसमें दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


 मंगलवार रात ग्राम बांसखेड़ा निवासी ताहिर के घर के पास डीजे चल रहा था, जिसमें लोग झूम रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ युवक पहुंचे और मनपसंद गाना बजवाने की जिद करने लगे। 
विज्ञापन


ताहिर पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि एक पक्ष के करीब 12 युवकों ने तमंचे से हवाई फायर भी किए। मारपीट में एक पक्ष के जहूर हुसैन (42), रहमुल हुसैन (35), कनीजा (37), कादिर हुसैन (15) और दूसरे पक्ष के दानिश (22), आरिफ (25) घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा पक्ष के कादिर ने बताया कि गांव के करीब 12 युवकों ने मनपसंद गाना नहीं बजाने पर डीजे फ्लोर पर हवा में तमंचे लहराते हुए फायर झोंके। मना करने पर मारपीट की और घर में पथराव भी किया। इसकी तहरीर पैगा पुलिस चौकी में दे दी गई है। चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि वह मौके पर गए थे। मारपीट हुई थी, फायरिंग की बात गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed