फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Husband strangled his wife

पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या

Mon, 03 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 03 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Husband strangled his wife
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अय्याशी में बाधा उत्पन्न करने पर पत्नी की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक बोरे में भरकर यूपी के बिलासपुर क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में फेंक दिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार शाम शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों और तीन मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


 जाफरपुर निवासी मिलन सरकार की पत्नी शिल्पी (31) बीते 28 सितंबर से लापता थी। शिल्पी के पिता संजयनगर खेड़ा निवासी जितेंद्र विश्वास ने 29 सितंबर को थाने में तहरीर देकर दामाद मिलन और परिवार के सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर शिल्पी को मारपीट कर गायब करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


उन्होंने शिल्पी की हत्या की आशंका भी जताई थी। पुलिस ने धारा 147, 323, 365 के तहत पति मिलन के अलावा अन्ना सरकार, सुप्रिया सरकार, कृष्णपद सरकार, राकेश, सपना और नारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसओ मनोज रतूड़ी ने बताया कि छानबीन के दौरान सर्विलांस की मदद ली गई तो 28 की रात को मिलन की लोकेशन बिलासपुर क्षेत्र में पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसे हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो मिलन ने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूली। एसओ ने बताया कि मिलन अय्याश किस्म का है। इस कारण घर में अक्सर कलह होता था। कई बार पंचायत भी हुई। मगर मिलन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने शिल्पी को ठिकाने लगाने का मन बना लिया। 28 सितंबर को जब उसके तीनों बच्चे स्कूल चले गए तो उसने सुबह 10 बजे के करीब शिल्पी की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को छत के एक कमरे में बंद कर दिया। 

बच्चों ने जब स्कूल से आकर मां के बारे में पूछा तो मिलन ने कहा कि उसकी मां एक व्यक्ति के साथ बाइक में बैठकर कहीं चली गई है। मिलन ने बच्चों को पास ही स्थित उसकी दादी के घर भेज दिया। रात 9 बजे के करीब शव को एक बोरे में भरकर उसे अपनी स्कूटी में लादकर यूपी के बिलासपुर क्षेत्र के रुद्र बिलास चौकी क्षेत्र में गांव तेमरा फार्म स्थित एक गन्ने के खेत में फेंक दिया। शिल्पी की मौत के बाद उसकी 11 साल की बड़ी बेटी बिपाशा, मंझली बेटी बेबी और सबसे छोटा बेटा गनेश का रो-रोकर बुरा हाल है।

नाबालिग को भगाने के आरोप में जेल चुका है मिलन
हत्यारोपी मिलन की अय्याश हरकतों के कारण उसकी पत्नी पिछले डेढ़ साल तक उससे अलग रही थी। इस दौरान उसके दो औरतों और एक नाबालिग से भी अवैध संबंध रहे। नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में वह जेल भी जा चुका है। पिछले दिनों जन्माष्टमी के दौरान पंचायत में मिलन ने सुधरने का वायदा किया तो उसकी पत्नी बच्चों के साथ फिर से उसके पास आकर रहने लगी थी। मगर मिलन ने फिर से अपनी पुरानी हरकतें शुरू कर दीं। शिल्पी का फिर से विरोध करना उसकी मौत का कारण बना। अब मां की मौत और पिता के जेल जाने से बच्चे अनाथ हो गए हैं। दादा और दादी ही तीनों का एकमात्र सहारा रह गए हैं।


बोरे में भरने के लिए कमर और पैर तोड़े
थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने बताया कि मिलन ने अपनी पत्नी शिल्पी की हत्या को बेहद शातिराना अंदाज में अंजाम दिया। हत्या करने के बाद उसने शिल्पी के दोनों पैर और कमर तोड़कर एक गठरी बना दी। उसे बांधकर बोरे में ऐसे भर दिया, जिससे बाहर से वह सिलेंडर की तरह लगे। जब रात को वह शव को ले जा रहा था तो बच्चों के पूछने पर भी उसने बोरे में सिलेंडर होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed