फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   hungar strik

छात्रा की बरामदगी को भूख हड़ताल जारी

Fri, 30 Jan 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Updated Fri, 30 Jan 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन

 अगवा छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर परिजन दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस महकमे का पुतला भी फूंका। चेतावनी दी कि छात्रा की बरामदगी न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 10 दिसंबर को ट्रांजिट कैंप निवासी मोहन पांडे की पुत्री बाबी लापता हो गई थी।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने 16 दिसंबर को गुमशुदगी का मकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि तीन युवक उसे अगवा कर दिल्ली ले गए थे। जिस पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। बावजूद इसके बाबी बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन


इससे भड़के परिजनों ने गुरुवार की सुबह से ट्रांजिट कैंप थाने में भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इधर शुक्रवार को भी बाबी पिता मोहन पांडे, मां कमला देवी, बड़ी बहन रेखा और छोटा भाई  राहुल भूख हड़ताल पर डटे रहे। इस दौरान मौके पर पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर परिजनाें को समर्थन दिया। बाद में मौके पर एकत्र लोगों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। उनका कहना था कि बाबी को लापता हुई डेढ़ माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन पुलिस उसे बरामद नहीं कर पा रही। उन्होंने शीघ्र ही बाबी की बरामदगी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस अवसर पर मुकेश बशिष्ठ, राहुल तिवारी, अभिषेक तिवारी, रविंद्र शर्मा, अजीत तिवारी, पुनीत तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, सत्यनारायण सहित तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed