{"_id":"598b5ab64f1c1b12618b4643","slug":"he-road-turns-into-a-pond-in-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में तलैया बन जाती है सड़क ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश में तलैया बन जाती है सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिडकुल मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर सिडकुल क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो गई है। सड़क पर बडे़-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनसे हादसों का अंदेशा बना रहता है। कई बार तो लोडेड वाहन पलट गए हैं। मामली बारिश में ही यहां की सड़कें तलैया बन जाती हैं। सीएम त्रिवेंद्र रावत सड़कों की मरम्मत के सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन यहां की सड़कों की हालत देखकर सीएम के आदेश भी बेमानी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
सिडकुल सेक्टर नौ से गंगापुर रोड जो जाने वाली सड़क का बुरा हाल है। पिछले एक सप्ताह में यहां एक दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं हालांकि इन हादसों में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोग चोटिल जरूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक और पूर्व अध्यक्ष अजय तिवारी का कहना है कि विकास का दावा करने वाली प्रदेश सरकार को चाहिए कि उत्तराखंड के सबसे अहम जिला ऊधमिंहनगर में जहां इतने बड़े स्तर पर औद्योगिक नगरी स्थापित है और वर्तमान में 450 से अधिक छोटे और बड़े उद्योग यहां पर हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद स्थानीय सिडकुल प्रशासन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। सिडकुल प्रशासन की ओर से उद्यमियों को जो सुविधा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है। मूलभूत सुविधाओं में भी कई सेक्टरों में स्थिति ठीक नहीं है।
सिडकुल में सभी सड़कों की मरम्मत कराई गई थी, सेक्टर नौ की सड़क की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। बरसात के बाद इस सड़क की पूरी तरह से मरम्मत करा दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय सिडकुल प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है कि सिडकुल में जहां भी टूटी सड़कें हैं। उनके निर्माण का पूरा बजट बनाकर मांगा गया है, जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- डॉ. आर राजेश, एमडी सिडकुल