{"_id":"577672fb4f1c1b615679bcb0","slug":"gularbhoj-burglars-made-a-orgy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूलरभोज में चोरों ने मचाया तांडव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गूलरभोज में चोरों ने मचाया तांडव
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
अज्ञात चोर घर पर सो रहे युवक की बाइक और हजारों की नगदी व मोबाइल उड़ा ले गए। वहीं चोरों ने पास के दो अन्य गांवों में भी बाइक चुराने का असफल प्रयास किया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
ग्राम ठंडा नाला निवासी लताफत अपने घर पर सो रहा था। कि देर रात चोर उसके आंगन में खड़ी बाइक संख्या यूके 06के3856 वहीं खूंटी पर टंगे कपड़े जिसमें नौ हजार की नगदी थी और चारपाई पर रखा मोबाइल ले गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लताफत को सुबह उठने पर हुई। ग्रामीणों के अनुसार वहीं पास ही के गांव कोपा कृपाली में उक्त चोरों ने कमइया और नन्नू के घर के बाहर खड़ी बाइक को ले जाने का प्रयास किया। बाइक लॉक होने के कारण वह नहीं ले जा सके तो उन्होंने बाइक से तेल निकाल लिया।
विज्ञापन
वहीं रफी के घर की भी तलाशी ली। उसके बाद बेखौफ चोरों ने हरिपुरा जलाशय के समीप कोपा गांव में भी बलेश्वर, रामजीवन के घर पर भी बाइक उठाने का प्रयास किया परंतु वह सफल नहीं हो सके।